खुल्दाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है मुस्लिम
मो. मुस्लिम खुल्दाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कुल 16 मुकदमे धूमनगंज, कर्नलगंज, खुल्दाबाद, करेली में दर्ज हैं। उस पर लखनऊ के वजीरगंज थाने में भी केस दर्ज है। उस पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पिछले साल उमेश पाल ने भी उस पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नामजद कराया था। इसके अलावा सूरजपाल ने भी 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया था। एक अन्य सुमन देवी ने धोखाधड़ी व जमीन कब्जाने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मो. मुस्लिम समेत अन्य पर केस दर्ज कराया था।