युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
-सरेआम छीना था बैग और मोबाइल, पुलिस ने किया बरामद
प्रयागराज। मम्फोर्डगंज में युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर दिया। आरोपी ने युवती का मोबाइल और पर्स भी छीन लिया था। उसे भी बरामद कर दिया गया है।
पुराना मम्फोर्डगंज की रहने वाली एक युवती को करेली का रहने वाला शेबू अहमद काफी समय से परेशान कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने युवती के घर पर ही धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह तेजाब फेंक देगा। इसके बाद उसने युवती का मोबाइल और पर्स छीन लिया। जब तक घर वाले इकट्ठे होते, आरोपी भाग निकला था। युवती ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अन्य धाराओं के साथ शेबू के खिलाफ एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया था। शनिवार को पुलिस ने शेबू को गिरफ्तार कर उसके पास युवती का पर्स और मोबाइल बरामद कर लिया।