सेंट जान्स एकेडमी के कार्तिक टॉपर
सेंट जान्स एकेडमी के कार्तिक गुप्ता ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। वहीं, ओम सहाय श्रीवास्तव एवं अभिनव सिंह को 94.5, अंशुल द्विवेदी को 94.25 फीसदी एवं अनन्या मिश्रा को 94 फीसदी अंक मिले।
आईपीएम में सभी फर्स्ट डिवीजन पास
आईपीएम इंटरशेनल स्कूल का परिणाम भी शतप्रतिशत रहा। स्कूल के सभी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन पास हुए। स्कूल के 28 फीसदी विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए।
बिशप जॉनसन का भी शानदार रहा रिजल्ट
बारहवीं की परीक्षा में बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज का परिणाम भी शानदार रहा। यहां के छह विद्यार्थियों को 94 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए। 97.25 फीसदी अंकों के साथ मंयक मणि सिंह स्कूल में अव्वल रहे।
बिशप जॉर्ज में अर्शलान, आशीष को पहला स्थान
बिशप जॉर्ज स्कूल एंड कॉलेज में अर्शलान हाशमी और आशीष कुमार जायसवाल ने 96 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान अर्जित किया। वहीं, यशराज रंजन, अनस मुश्ताक और नव्या को 95-95 फीसदी अंक प्राप्त हुए।