प्रयागराज। शहर में बूचड़खानों के संचालन और सड़क किनारे गोश्त बिक्री करने वालों के खिलाफ नगर निगम मंगलवार से अभियान चलाएगा। साथ ही आवारा पशुओं के चारा-पानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
कार्यवाहक नगर आयुक्त मुशीर अहमद के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। मुख्य पशु कल्याण अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बूचड़खाने बंद हैं। चोरी छिपे पशुओं का वध कर गोश्त बेचने वालों की धरपकड़ की जाएगी। निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थलों और दुकानों पर मुर्गा काटना भी प्रतिबंधित होगा।