हर बुधवार को प्रयागराज से सिर्फ एक विमान जाएगा दिल्ली
विमानन कंपनियों की ओर से किए गए इस बदलाव का असर अन्य रूटों पर भी पड़ा है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी प्रयागराज से मुंबई के लिए संचालित होने वाली अपनी फ्लाइट के फेरे कम कर दिए हैं। अब यह उड़ान सप्ताह में छह दिन के बजाय सिर्फ चार दिन ही संचालित की जाएगी। उड़ानों में इस कटौती का आलम यह है कि प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से अब सिर्फ दिल्ली के लिए ही एकमात्र विमान उड़ान भरेगा, जबकि बाकी शहरों की कनेक्टिविटी उस दिन ठप रहेगी।
अगर एक-एक करके विमान सेवा ही बंद करनी है तो करोड़ों रुपये खर्च करके प्रयागराज एयरपोर्ट का विस्तार क्यों किया गया। - धनंजय सिंह , पूर्व सदस्य प्रयागराज एयरपोर्ट सलाहकार समिति।
उड्डयन मंत्री से दिल्ली जाकर मुलाकात करूंगा। प्रयागराज यूपी का महत्वपूर्ण शहर है। यहां से प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ान होनी चाहिए। - प्रवीण पटेल, सांसद, फूलपुर।