फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : कोलकाता और दिल्ली की उड़ान शुरू करेगा इंडिगो, अहमदाबाद की जल्द शुरू होगी बुकिंग

Sun, 15 Dec 2024 05:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोलकाता के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा 11 जनवरी से शुरू होगी। कोलकाता से यह विमान शाम 4.10 बजे उड़ान भरकर यहां शाम 5.40 बजे पहुचेंगा। वापसी में प्रयागराज एयरपोर्ट से इसकी रवानगी शाम 6.10 बजे रहेगी, जो शाम 7.45 बजे नेता जी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को लेकर विमानन कंपनी इंडिगो ने कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। 11 जनवरी 25 से यह उड़ान शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इंडिगो ने दिल्ली के लिए भी एक और उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस उड़ान की भी समय सारिणी जारी कर दी है। हालांकि इसे चलाए जाने की तिथि का एलान इंडिगो ने अभी नहीं किया है।

विज्ञापन


कोलकाता के लिए इंडिगो की सीधी विमान सेवा 11 जनवरी से शुरू होगी। कोलकाता से यह विमान शाम 4.10 बजे उड़ान भरकर यहां शाम 5.40 बजे पहुचेंगा। वापसी में प्रयागराज एयरपोर्ट से इसकी रवानगी शाम 6.10 बजे रहेगी, जो शाम 7.45 बजे नेता जी सुभाषचंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। अभी यह विमान सप्ताह में बृहस्पतिवार छोड़ शेष छह दिन संचालित होगा। इसका शुरूआती किराया 5568 रुपये अभी दिखाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिल्ली के लिए भी इंडिगो एक और सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है। यह विमान सप्ताह में तीन दिन संचालित होगा। दिल्ली से इसकी रवानगी शाम 6.05 बजे होगी। प्रयागराज से यह विमान शाम 6.35 बजे उड़ान भरेगा। वहीं इंडिगो द्वारा अहमदाबाद के लिए चलाए जाने वाले विमान को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी बुकिंग दो-तीन दिन में शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर फ्लाइट का 17 दिसंबर से बदल रहा समय

इंडिगो की प्रयागराज-भुवनेश्वर फ्लाइट का मंगलवार 17 दिसंबर से बदलने जा रहा है। भुवनेश्चर से यह विमान सुबह 10.40 बजे उड़ान भरकर यहां 12.35 बजे लैंड करेगा। इसी तरह प्रयागराज से इसकी रवानगी दोपहर 12.55 बजे होगी जो 2.50 बजे भुवनेश्वर पहुंच जाएगा। अभी यह विमान यहां से सुबह 11.35 बजे एवं भुवनेश्वर से सुबह 9.00 बजे उड़ान भरता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें