फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, सभी पार्टियों ने मुसलमानों को छला

Sat, 25 Sep 2021 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : मीरापुर पार्क में सभा को संबोधित करते ओवैसी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

आल इंडिया मजलिस ए इत्तहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रयागराज में कहा कि सभी पार्टियों ने मुसलमानों को छलने का कार्य किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस सभी ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा है। आने वाले चुनाव में मुसलमान इसका जवाब देंगे और अपना रहनुमा खुद चुनेंगे। ओवैसी ने मीरापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद के द्वारा भेजे गए चिट्टी को पढ़कर सुनाया। जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान एकजुट होकर ओवैसी का साथ दें। भाजपा सरकार में मुसलमानों पर बहुत अत्याचार हुआ है। 

अटाला स्थित हमीदिया मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आजादी के बाद से मुसलमान राजनीतिक पार्टियों से छला गया। लेकिन अब ऐसा नही होगा। मुसलमानों को उनका रहनुमा मिल चुका है। जिसे आने वाले विधानसभा के चुनाव में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


अपने पौन घंटे के भाषण में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने न केवल केंद्र की बीजेपी सरकार बल्कि राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा बल्कि कांग्रेस, बसपा और सपा को निशाने पर लिया। कहा कि मुसलमानों ने सभी पार्टियों पर भरोसा किया लेकिन उसे सिर्फ धोखा ही मिला, लेकिन अब ऐसा नही होगा। एआईएमआईएम दलितों, पिछडों को लेकर आने वाले चुनाव में बीजेपी को धूल चटाएगी।

अपने भाषण में उन्होंने महगांई, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता सहित कई मुद्दों पर सरकार को निशाने पर लिया। कहा जातिगत जनगणना न करने का फैसला लेकर बीजेपी सरकार ने पिछडों को धोखा दिया। उन्होंने विधानसभा के चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। इस दौरान अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने अतीक के द्वारा जेल से लिखा गया पत्र पढ़ा। अतीक के बेटे मोहम्मद अली ने भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन

Prayagraj News : असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : प्रयागराज
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के एआईएमआईएम ज्वाइन करने के बाद ओवैसी का यह पहला प्रयागराज दौरा था। जिसका असर अतीक अहमद के लोगों पर काफी दिखा। योगी सरकार की ओर से आपरेशन नेस्तनाबूद के तहत कार्रवाई किए जाने के बाद अतीक के समर्थक काफी मायूस हो गए थे। यह पहलीबार था जब अतीक के समर्थकों ने अपना उत्साह खुलकर जाहिर किया। सैकड़ों की संख्या में युवा बाइक रैली की शक्ल में ओवैसी के स्वागत के लिए पहुंचे थे। अतीक अहमद और ओवैसी के पक्ष में नारेबाजी की गई। अतीक के समर्थकों ने प्रयागराज में अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास किया।

इसके पूर्व शास्त्री पुल के पास हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के काफिले को रोकने का प्रयास किया। हाथ में केसरिया झंडा लिए आधा दर्जन कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए और ओवैसी वापस जाओ का नारा लगाते हुए काफिले के सामने आने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें