नामांकन पत्रों की जांच के बाद इलाहाबाद और फूलपुर दोनों ही सीटों पर 14-14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। फूलपुर में 25 तथा इलाहाबाद में नौ पर्चे खारिज हो गए। ज्यादातर के एफिडेबिट या प्रस्तावक के विवरण में कमी थी। हालांकि राष्ट्रीय तथा राज्य राजनैतिक दल के किसी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ है। प्रत्याशियों की संख्या 15 से कम होने से प्रशासन को भी राहत मिली है। दोनों लोकसभा क्षेत्र में अब ईवीएम के साथ एक-एक बैलेट यूनिट ही लगेगा।
फूलपुर सीट के लिए 39 लोगों ने नामांकन किया था। ऐसे में स्क्रूटनी की प्रक्रिया बुधवार को देर शाम तक चली। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्हें पर्चा खारिज करने का कारण भी बताया गया। अलग-अलग कारणों से योगेश कुमार कुशवाहा, रईस अहमद, संदीप कुमार, राकेश कुमार, दिनेश बहादुर सिंह, कमलेश चंद्र पटेल, विक्की मौर्या, रश्मि रावत, जियाउल हक, सावित्री देवी, राजेंद्र सोनकर, जितेंद्र प्रसाद, अकील अहमद, विनोद कुमार सरोज, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह, आर्शीवाद प्रसाद पांडेय, जिलेदार गौतम, रीता विश्वकर्मा, रमाशंकर, मनोज, राकेश कुमार, राम अचल, जीत लाल, गणेशजी त्रिपाठी के नामांकन निरस्त कर दिए गए।
वहीं इलाहाबाद से 23 लोगों ने नामांकन किया था। स्क्रूटनी के बाद कुल नौ दावेदारों मनोज कुमार, चित्रांसू, राजेश्वर प्रसाद, सरोज, मुकेश कुुमार, जगत बहादुर सिंह, गोपाल स्वरूप जोशी, शिव कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार के नामांकन निरस्त कर दिए गए। दोनों ही सीट पर मैदान में बचे प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी गई है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी पूरी सूचना अपलोड कर दी गई है।
फूलपुर में बचे प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी
केशरी देवी पटेल भाजपा
पंकज सिंह चंदेल कांग्रेस
पंधारी सपा
अतुल कुमार द्विवेदी लोक गठबंधन पार्टी
कमला प्रसाद अंबेडकर युग पार्टी
दक्खिनी प्रसाद राष्ट्रीय गरीब दल
प्रिया सिंह पौल प्रगतिशील समाज पार्टी (लोहिया)
रामनाथ प्रियदर्शी सुमन राष्ट्रीय जनमत पार्टी
रामलखन चौरसिया मौलिक अधिकार पार्टी
श्रीचंद्र केसरवानी बलीराज पार्टी
सुनील कुमार मौर्या प्रगतिशील समाज पार्टी
संजीव कुमार युवा विकास पार्टी
ऋषभ कुमार निर्दलीय
नीरज निर्दलीय
000
इलाहाबाद में बचे प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी
गिरधर गोपाल भाकपा
योगेश शुक्ल कांग्रेस
राजेंद्र प्रताप सिंह सपा
रीता बहुगुणा जोशी भाजपा
अजीत कुमार पटेल प्रगतिशील समाज पार्टी
अभिमन्यु प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
ओम गुरु चरणदास सनातन संस्कृति रक्षा दल
गायत्री प्रसाद भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
भवानी सिंह आम आदमी पार्टी
राम पाल परिवर्तन समाज पार्टी
शिवदत्त शुक्ल अन्नदाता पार्टी
शिव प्रसाद लोक गठबंधन पार्टी
अजय कुमार निर्दलीय
रबींद्र कुमार श्रीवास्तव निर्दलीय
सियासी आंकड़ों के जानकारों के अनुसार फूलपुर संसदीय सीट पर बुधवार को नामांकन पत्र खारिज करने का रिकार्ड कायम किया गया। जांच के दौरान 25 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में कमी पाई गई और उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। इसे अब तक का रिकार्ड बताया जा रहा है। इलाहाबाद सीट पर भी नौ प्रत्याशियाें का पर्चा खारिज कर दिया गया। यह संख्या भी चौंकाने वाली है।