पत्नी से झगड़ाकर युवक ने फांसी लगाई
-रात में शराब पीकर घर आया था, इसी के बाद हुआ था विवाद
प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र के मलाकराज मुहल्ले में पत्नी से झगड़ाकर रविशंकर गौतम ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार देर रात सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों के मुताबिक वह नशे का आदी था। रविवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
मलाक राज के रहने वाले रविशंकर की पत्नी को एक महीने पहले ही बेटा हुआ था। उसके बाद से वह काफी कमजोर हो गई थी। उसकी तबियत ठीक नहीं रहती लेकिन रवि अक्सर घर में नशा करके पहुंच जाता था। रविवार की रात रवि और उसकी पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पत्नी बेटे को लेकर अपनी सास के कमरे में सोने चली गई। बस इसी बात से नाराज होकर रवि शंकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में करीब डेढ़ बजे पत्नी ने खिड़की से देखा तो वह चीखने लगी। सूचना पर बैरहना चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। संवाद