फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः दुष्कर्म करने के बाद बनाई अश्लील क्लिपिंग

Thu, 16 May 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Rape Case
विज्ञापन
शादी करने का झांसा देकर युवती संग युवक ने पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसकी अश्लील क्लिपिंग भी तैयार कर ली। क्लिप बनाकर वह युवती को ब्लैक मेल करने के साथ ही वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। परेशान होकर युवती ने दारागंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना दारागंज क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बहादुरगंज, तिलक रोड निवासी मनोज कुमार प्रजापति से उसकी कुछ वर्ष पूर्व मुलाकात हुई थी। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने दो साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में विवाह कर लेने की बात कहकर चुप करा दिया। विवाह करने की आड़ में आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके चलते उसे कई बार गर्भपात भी कराना पड़ा।

पीड़िता के मुताबिक काफी दवाब बनाने के बाद मनोज ने 17 जनवरी को शादी की डेट तय की। डेट तय होने के बाद परिजनों ने तैयारी शुरू कर दी लेकिन इसी बीच उसने दहेज में चार लाख रूपये समेत गाड़ी मांगनी शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक उसी दौरान मनोज घर आया और बहाने से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। मनोज ने उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद से मनोज ने उसे ब्लैक मेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पैसे की मांग करते हुए अब मनोज धमका रहा कि अगर पैसे नहीं मिले तक इस फिल्म को बाजार में बेंच देगा। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की बात कही तब उसने उसकी मां को जान से मार डालने की धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान पीड़िता अपनी मां के साथ मंगलवार को दारागंज थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रभारी इंस्पेक्टर दारागंज के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें