फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज अधिवक्ता संघः जीतू वरिष्ठ और अखिलेश बने कनिष्ठ उपाध्श्क्ष

विज्ञापन
Prayagraj Advocate Union: Jitu Senior and Akhilesh Becomes Senior Junior - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव
विज्ञापन

00000000000000000000000000
जीतू वरिष्ठ और अखिलेश बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष
0 अली अहमद लाईब्रेरियन, अन्नू शुक्ला आडीटर चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सोमवार को हुई शेष पदों की मतगणना में जीतेंद्र सिंह उर्फ जीतू यादव 696 मत पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अखिलेश चंद्र शुक्ला 533 मत पाकर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। जबकि, प्रभात कुमार श्रीवास्तव 502 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद की एक मात्र महिला प्रत्याशी प्रतिभा मिश्रा को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा है। उनको 501 मत प्राप्त हुए।
वहीं लाइब्रेरियन पद पर अली अहमद 718 मत पाकर विजयी हुए, उन्हाेंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश पांडेय (465) को 253 मताें से पराजित किया। तीसरे स्थान पर प्यारे लाल पाल (431) रहे । आडीटर पद पर अनिल कुमार शुक्ला अन्नू 694 मत पाकर निर्वाचित हुए है। दूसरे स्थान पर अंबरीष त्रिपाठी (615) और मनोज कुमार यादव (615) रहे। दोनों को बराबर मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर अमलेंदुमय शुक्ला (600) रहे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष पद की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया था। सोमवार को शेष पदों लाइब्रेरियन, ऑडीटर और उपाध्यक्ष पदों की मतगणना अधिवक्ता संघ हाल में सुबह दस बजे से शुरू हुई। लाइब्रेरियन और आडीटर के पद का परिणाम दोपहर तीन बजे तक घोषित कर दिया गया था। उपाध्यक्ष के दो पदों पर परिणाम रात आठ बजे घोषित किया गया।
विज्ञापन

मतगणना एल्डर कमेटी के चेयरमैन गंगा प्रसाद पांडेय, सदस्य विनोद चंद दुबे, राजेंद्र श्रीवास्तव, केके मालवीय, कौशलेष कुमार सिंह, संघ के अध्यक्ष उमाश्ंाकर तिवारी, मंत्री मनोज सिंह लोकेश, कृष्ण चंद्र मिश्र बऊ और नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिसागर मिश्र, मंत्री राकेश दुबे की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीकेे से संपन्न हुई। कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना मंगलवार को सुबह दस बजे संघ हाल में की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें