फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विधानसभा चुनाव के लिए स्कूली बसाें का होगा अधिग्रहण

Wed, 19 Jan 2022 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

साथ ही निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तरह के आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर अफसरों से लेकर लेखपाल तक की जिम्मेदारी तय की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्कूलों और कॉलेजों की बसें तथा अन्य वाहन भी अधिग्रहीत किए जाएंगे। डीएम संजय कुमार खत्री ने इस बाबत आदेश जारी के साथ बुधवार को बैठक में स्कूल प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रबंधकों से वाहनों की सूची तथा अन्य डिटेल भी मांगी।

विज्ञापन

डीएम ने सभी विधानसभा के आरओ एवं एआरओ संग बैठक करके भी चुनाव की प्रक्रिया पर चर्चा की।

साथ ही निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तरह के आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर अफसरों से लेकर लेखपाल तक की जिम्मेदारी तय की। डीएम ने मेजा, करछना में बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आयोग के दिशा-निर्देश के क्रम में सभी तरह की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक तथा निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय समेत अन्य संबंधित अफसर मौजूद रहे।

ऑनलाइन मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम 25 को
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत मंडलायुक्त सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट स्थित सभागार में शपथ दिलाकर करेंगे। इनके बाद डीएम शपथ दिलाएंगे और संबोधित करेंगे। इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति समेत अन्य प्रमुख लोग वेबीनार के माध्यम से मतदाताओं को शपथ दिलाएंगे तथा वोट के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें