सोरांव में ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त।
- फोटो : अमर उजाला।
ट्रेलर की टक्कर के पश्चात कार क्षतिग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार प्रतापगढ़ के रहने वाले नियाजुल निशा, साजिद व गुनगुन निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रोडवेज बस सवार सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले राम सुमेर, रिचा यादव, रुचि यादव। जौनपुर के रहने वाले मो. आरिफ, अकबरपुर अंबेडकर नगर के दिनेश पटेल, गिरजा पति, सौम्य श्रीवास्तव समेत कुल तकरीबन एक दर्जन लोग चोटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार व रोडवेज बस में फंसे सभी घायलों को निकलवाते हुए प्राथमिक उपचार के लिए सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर डॉक्टर ने रोडवेज सवार घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार करने के पश्चात छोड़ दिया। जबकि कार सवार नियाजुल निशा, साजिद व गुनगुन निशा की हालत नाजुक देख तीनों को प्रयागराज स्थित एस आर एन अस्पताल भेज दिया।