फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Accident : सड़क हादसे में घायल दंपती की गई जान, हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हुई

Sat, 09 Nov 2024 03:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार को भोर में हुए सड़क हादसे में घायल दंपती की उपचार के दौरान शनिवार की मौत हो गई थी। हादसे एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई थी जबकि दंपती समेत सात लोग गंभीर रूप से गायल हो गए थे। यह लोग अयोध्या से दर्शन करके मध्य प्रदेश के रीवा लौट रहे थे। मऊआइमा में सड़क के किनारे आड़े तिरछे खड़े ट्रक में उनकी कार घुस गई थी। 
विज्ञापन
हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन






अयोध्या से दर्शन करके लौटते समय सड़क हादसे के शिकार हुए दंपती की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हादसे में एक दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगापुर गल्ला आढ़त के पास शुक्रवार को भोर में हुआ था। दंपती की मौत के बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या तीन पहुंच गई है। 

मध्य प्रदेश के रीवा गल्ला मंडी गोविंद गढ निवासी शैलेंद्र कुमार गुप्ता अपने परिजनों और रिश्तेदारों को दो कार से लेकर अयोध्या दर्शन करने गए थे। वापसी के समय भोर में लगभग तीन बजे कार मऊआइमा इलाके के जोगापुर गल्ला आढत के पास आढ तिरछा खडी ट्रकों में कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिवांशु गुप्ता (10) पुत्र फूलचंद की मौत हो गई थी, जबकि शैलेंद्र कुमार (45) और उनकी पत्नी कमलेश देवी (40) समेत सात लोग घायल हो गए थे। दंपती की हालत नाजुक बनी हुई थी। उपचार के दौरान दंपती की शनिवार को मौत हो गई। घायल पलक गुप्ता (18) पुत्री अरविंद, सेजल (23) पुत्री फूलचंद्र, तनु (13) ,पीहू (19) का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें