पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया, और घटना पर तफ्तीश शुरु कर दी है। मारे गए राजदेव यादव बिजली विभाग के एक्सईएन की गाड़ी के चालक थे। शहर में इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बेखौफ बदमाशों का हौसला काफी बढ़ गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।