Prayagraj News : मां भगवती मदर एंड चाइल्ड केयर में आग के बाद जांच करते अधिकारी।
- फोटो : प्रयागराज
चीख पुकार सुनकर सामने वाले हास्पिटल के कर्मचारी पहुंचे
अस्पताल में चार बच्चे डेढ़ साल का यश, तीन महीने का मो. आबान, दो महीने का श्रीनय और दस साल की आयशा भर्ती थे। सभी बच्चे वार्ड में थे। उनके परिजन भी साथ में वार्ड में ही थे। शाम को सवा चार बजे के करीब पहली मंजिल की ओटी से धुआं निकलने लगा तो वहां अफरातफरी मच गई। चीख पुकार के बीच परिजनों ने बच्चों को उठाया और बाहर की ओर भागे। अस्पताल स्टाफ ने बच्चों और परिजनों को बाहर निकालने में मदद की।
चीख पुकार सुनकर सामने आनंद हॉस्पिटल से भी कर्मचारी वहां पहुंच गए थे। सभी बच्चों को तुरंत आनंद हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। बच्चों के मां बाप और घर वाले इतना डर गए थे कि वे बच्चों को सीने से लगाए काफी देर तक रोते रहे। अस्पताल से बाहर निकलकर डॉक्टर तथा स्टाफ के अन्य लोग भी रोने लगे थे। उन्हें किसी तरह से समझाया बुझाया गया। फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग और धुएं पर काबू पाया गया।