Prayagraj News : जनरल बिपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि।
- फोटो : प्रयागराज
उनके चित्र के आगे मोमबत्ती आदि भी जलाई गई। इस अवसर पर डा. एलएस ओझा, शशि वार्ष्णेय, बालेंद्र त्रिपाठी, रतन मित्तल आदि मौजूद रहे। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर शुक्ल ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम में रॉयल होटल सिविल लाइंस में शोक सभा का आयोजन हुआ। यहां पार्षद पवन श्रीवास्तव , नीरज गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, विनोद सोनकर, अमित राय, संदीप चौहान, राजू सिन्हा आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच की ओर से कटरा में आयोजित शोक सभा में विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष पवन त्रिपाठी, अमित वर्मा, सौरभ, रमेश पटेल ,आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।