फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 48 मिनट की बारिश, तीन घंटे लगे पानी निकलने में, रामबाग, टैगोर टाउन की स्थित बेहद खराब

Thu, 10 Sep 2026 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर में दो दिनों से हो रही बारिश से रामबाग, जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, एलनगंज, बैरहना, बंगाली टोला, बांगड़ धर्मशाला के बगल गली और लिडिल रोड पर पानी भर गया। 12 से अधिक मोहल्लों में एक से डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के कारण जार्जटाउन क्षेत्र में लोगों के घरो में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में दो दिनों से हो रही बारिश से रामबाग, जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, एलनगंज, बैरहना, बंगाली टोला, बांगड़ धर्मशाला के बगल गली और लिडिल रोड पर पानी भर गया। 12 से अधिक मोहल्लों में एक से डेढ़ फीट तक जलभराव हो गया। इसे निकलने में दो से तीन घंटे लगे। बुधवार सुबह सात से 7:45 बजे तक हुई बारिश से बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत हुई।

विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हुई, हालांकि बारिश रुक-रुक हुई। शहर पश्चिमी के इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई, जबकि दक्षिणी और उत्तरी में झमाझम बारिश का सामना लोगों को करना पड़ा। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि हालात पहले से बेहतर हुए हैं। अब कुछ ही देर में पानी निकल जाता है। शिकायत मिलने पर पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। बारिश के बाद ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने की तैयारी है।

डीएसए पुल पर लगा लंबा जाम

बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। मेडिकल चौराहा, चौफटका पुल के पास, सुलेम सरांय व कई अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। इनमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति हाईकोर्ट पानी टंकी के पास स्थित डीएसए आरओबी की रही। पानी टंकी के पास पुल के छोर पर ज्यादा जलभराव देखने को मिलता है। बारिश के बाद स्थिति बदतर हो जाती है। यहां बीच में बैरिकेडिंग करके उतरने व चढ़ने का संकरा रास्ता बनाया गया है। ऐसे में उतरने वाले रास्ते पर जलभराव होने की वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके पुल पर लंबा जाम लग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें