Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयार किया जा रहा पंडाल।
- फोटो : प्रयागराज
प्रधानमंत्री के 21 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में पूरे प्रदेश की लगभग ढाई लाख महिलाएं शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए अलग-अलग 41 स्कूलों में रुकने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं केस्वास्थ्य की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 41 टीमें गठित की गईं हैं। प्रत्येक टीम में दो स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही तीन केंद्रों पर एक चिकित्सक को नोडल बनाया गया है, ताकि आवश्यकतानुसार महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को सीएमओ डॉ. नानक सरन ने सभी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रही महिलाओं केस्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी चिकित्साधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 20 और 21 दिसंबर को सभी को अलर्ट पर रखा गया है।