फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः आईईआरटी के पास से पकड़ा गया 25 हजार का इनामी

Mon, 29 Apr 2019 08:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
chhotu - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
सलोरी में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व पार्षद के घर बमबाजी व फायरिंग करने का आरोपी बदमाश सुनील यादव उर्फ छोटू गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पिछले माह नवंबर में हुई इस वारदात के बाद से ही वह भागा हुआ था। 
विज्ञापन


पिछले साल 21 नवंबर को सलोरी में रहने वाले भाजपा नेता राजू शुक्ला के घर फायरिंग के साथ ही बमबाजी हुई थी। आधी रात पहुंचे बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी क्वालिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। साथ ही पत्थर भी चलाए थे।

इस मामले में सुनील यादव उर्फ छोटू के साथ ही उसके साथियों पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनील घटना के बाद से ही फरार था। जिस पर बाद में 25 हजार का इनाम भी घोषित हुआ। वह मूल रूप से आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसका नाम पहले भी आपराधिक मामलों में आ चुका है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि उस पर चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। जिनमें एक हत्या के प्रयास का भी मामला है। उसे मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आईईआरटी के पास से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें