फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः हर दिन भर रहे 13 हजार जुर्माना, पर नहीं ले रहे सबक

Mon, 03 Jun 2019 09:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
parking - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
हाईकोर्ट के नाराजगी जताने के बाद जागे ट्रैफिक पुलिस विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक हफ्ते के अंदर 200 से ज्यादा गाड़ियों को क्रेन से खिंचवा लिया गया। 90 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला गया यानी लगभग 13 हजार रुपये रोजाना शहरी जुर्माने के तौर पर भर रहे हैं। इसके बावजूद वह सबक लेने को तैयार नहीं हैं और वाहन अब भी सड़क पर ही खड़े किए जा रहे  हैं। 
विज्ञापन


शहर की खस्ताहाल पार्किंग व्यवस्था और इसकी वजह से लग रहे ट्रैफिक जाम पर 28 मई को हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई थी। हालात पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने जनहित याचिका कायम की। साथ ही प्रमुख सचिव नगर विकास, जिलाधिकारी, एसएसपी, पीडीए उपाध्यक्ष, एसपी यातायात सहित कई अधिकारियों को नोटिस जारी कर 12 जुलाई को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। कहा कि कुंभ के दौरान सड़कों का चौड़ीकरण हुआ लेकिन, पार्किंग नहीं बनी। चौड़ी सड़कों का उपयोग अब लोग वाहन खड़े करने के लिए कर रहे हैं।

सिविल लाइंस में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण स्थिति काफी खराब है। हाईकोर्ट के नाराजगी जताने के बाद ट्रैफिक पुलिस की नींद टूटी और उसने अभियान चलाकर सड़क पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की। पिछले एक हफ्ते में 200 से ज्यादा गाड़ियां क्रेन से खिंचवाई गई जिनके मालिकों से 90 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। रोजाना शाम 5.30 से आठ बजे तक सड़क पर खड़े मिलने पर दो पहियावाहनों से 460 व चारपहिया वाहनों से 700 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। इस कार्रवाई के बावजूद कोई खास असर नहीं होते दिख रहा है। सिविल लाइंस में आने वाले ज्यादातर लोग मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करने से बचते हैं और सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी करते हैं।
विज्ञापन


लोग वाहन पार्किंग में ही खड़े करें, इसके लिए ट्रैफिक विभाग ने उन्हें जागरूक करने की भी पहल की है। सिविल लाइंस में छह जगहों पर लाउडस्पीकर के जरिए शहरियों को बताया जा रहा है कि वह अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही ले जाएं। इसके बावजूद सड़कों पर वाहन पार्क करने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बता दें कि सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में 335 वाहन खड़े हो सकते हैं। 

लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता भी फैलाई जा रही है। 
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें