फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः नैनी सेंट्रल जेल के 109 विचाराधीन कैदी व छह बंदी रक्षक क्वारंटीन

Sun, 31 May 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना पाजिटिव विचाराधीन बंदी पाए जाने पर नैनी जेल के 109 विचाराधीन कैदियों और छह बंदी रक्षकों को क्वारंटीन कर दिया गया है। विगत 24 व 27 मई को नैनी जेल के अंदर कुल 180 बंदियों और 25 जेल कर्मियों के कोरोना जांच का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन


30 मई को इनमें से 96 बंदियों की रिपोर्ट आई, जिनमें 95 की रिपोर्ट निगेटिव और करेली के एक विचाराधीन बंदी की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पाजिटिव मिले विचाराधीन बंदी को एंबुलेंस से लेवल 3 एसआरएन हास्पिटल भेज दिया गया।  

वरिष्ठ जेल अधीक्षक  हरिबक्श सिंह का कहना है कि जिस क्वारंटीन वार्ड में उसे रखा गया था, वहां 16 मई से 30 मई तक जेल भेजे गए सभी 109 विचाराधीन कैदियों को उसी वार्ड में और उस वार्ड में ड्यूटी करने वाले छह बंदीरक्षकों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ में बंदीरक्षकों और उनके संपर्क में आए लोगों की सेंपलिंग भी कराई जा रही है। 

जेल में बंदियों और अफसरों-कर्मचारियों को पिलाई गई दवा

लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा के तत्वावधान में शनिवार को 4200 कैदियों और करीब 300 जेल कर्मियों तथा अधिकारियों को कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा दी गई। क्लब के चार्टर अध्यक्ष एवं केंद्रीय कारागार नैनी के परामर्शदाता लायन डा. अर्पण धर दुबे ने बताया कि आर्सेनिक एल्बम 30 कोरोना वायरस से बचाव के लिए कारगर कही जा सकती है।
विज्ञापन


यह बचाव और इलाज दोनों में इस्तेमाल की जा सकती है। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह, कारपाल वीरेंद्र कुमार त्रिवेदी, उपकारापाल अभय शुक्ला, प्रिय कुमार मिश्रा,अशोक कुमार गौतम, श्रीमती आरती पटेल और राघवेंद्र सिंह के अलावा लायन क्लब के प्रकाश अग्रवाल, डा. अर्पणधर दुबे, डा. एके शुक्ला, डा. गौरव, डा. आरकेएस चौहान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें