फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : गंगा की धाराओं में मिले 10 और शव, साढ़े तीन सौ पहुंचा आंकड़ा 

Mon, 02 Aug 2021 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कछारी इलाका जलमग्न होने से मजदूरों के सामने खड़ी हुई समस्या
विज्ञापन
prayagraj news : गंगा में मिले शवों का देर रात तक अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के बीच शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी 10 दफनाए गए शव बाहर निकल आए। देर शाम तक इन शवों को जलाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस तरह से गंगा में अब तक तकरीबन साढ़े तीन सौ शवों को जलाया जा चुका है। 

विज्ञापन


निगरानी समिति के सदस्यों के मुताबिक शनिवार तक गंगा में पानी कम था, इसलिए शवों को बाहर निकालने के लिए नगर निगम के मजदूरों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा था। लेकिन, गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूरा कछारी इलाका जलमग्न हो गया है। हालांकि, टापू वाला इलाका अभी जलमग्न नहीं हुआ है। कटान से मिलने वाले शवों का अंतिम संस्कार टापू पर ही कराया जा रहा है।

उधर, सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि जिस तरह से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे जल्दी ही टापू भी डूब जाएगा। इससे शवों को जलाने में  दिक्कत आएगी। नगर निगम के अफसरों को बांध की तरफ शवों को जलाने की व्यवस्था करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


फाफामऊ घाट पर और दिनों की तरह सुबह से ही शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा। घाट की निगरानी के लिए लगाए गए मजदूरों ने शाम तक 10 शवों को बाहर निकाले। इसके बाद शवों को जलाने के लिए टापू पर रेलवे पुल के नीचे चिताएं जलाई।

जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने श्राद्ध के साथ इन शवों को मुखाग्नि दी। निगरानी समिति के सदस्य मुकुंद तिवारी ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से तेजी से कटान हो रहा है। इसलिए शवों के मिलने का सिलसिला अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें