फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शादी के दौरान दो होटलों से डेढ़ लाख नकद-गहने चोरी

Sun, 13 Feb 2022 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिहार में गया जनपद के रहने वाले प्रभात कुमार मिश्रा के बेटे निशांत आनंद की शादी 11 फरवरी को थी। कान्हा श्याम होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ आए थे।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में शादी समारोह के दौरान दो होटलों से डेढ़ लाख नकद, कीमती गहने और अन्य सामान उड़ा दिए गए। एक मामला होटल कान्हा श्याम जबकि दूसरी घटना होटल ट्यूलिप इन में हुई। पुलिस दोनों मामलों में अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन




बिहार में गया जनपद के रहने वाले प्रभात कुमार मिश्रा के बेटे निशांत आनंद की शादी 11 फरवरी को थी। कान्हा श्याम होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ आए थे। रात 9.30 बजे के करीब बारात होटल में पहुंची ही थी। जैसे ही दूल्हा कार से उतरकर भीतर गया किसी ने कार से नगदी भरा बैग चोरी कर लिया।



इस दौरान कार होटल परिसर में ही थी। बैग में एक लाख नकद और दो मोबाइल फोन थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन घंटों जांच पड़ताल के बाद भी चोर का कुछ सुराग नहीं मिला। बैग में नगदी के अलावा आधार, डेबिट कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस भी था।
विज्ञापन




दूसरी घटना होटल टयूलिप इन में हुई। भानु दत आर्य जॉर्ज टाउन में एएन झा मार्ग पर स्थित सोनल अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया है कि 9 फरवरी को वह सिविल लाइंस स्थित होटल टयूलिप इन में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने के लिए परिवार समेत आए थे। कार्यक्रम चल रहा था तभी उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया गया।



इसमें 50 हजार नगद, एक आईफोन और सोने की चेन रखी थी। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि पर्स चोरी में दो युवक शामिल थे। इनमें से एक की उम्र 20 से 22 साल और दूसरे की उम्र 14 से 15 साल है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें