फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग लड़की के कत्ल में नया मोड़, आरोपी को नहीं जानता था छात्रा का परिवार; घर से ये सामान ले गई थी मृतक

Wed, 19 Nov 2025 03:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। घर से छात्रा के सात तोला सोना और नकदी ले जाने की आशंका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
Prayagaraj Teenager Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के थरवई थाना इलाके के लखरावां गांव में छात्रा की हत्या के बाद शव दफनाने के मामले में अहम जानकारी सामने आई है। मृतका के फूफा ने इस बात का खुलासा किया है कि भतीजी जाने से पहले घर से करीब सात तोला सोना व 80-90 हजार रुपये नकद अपने साथ ले गई थी। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को भी दी थी। वहीं आरोपी हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक को पुलिस ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छात्रा के सैन्यकर्मी फूफा ने बताया कि 10 नवंबर की शाम स्कूल से भतीजी के घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। काफी खोजबीन के बावजूद जब वह नहीं मिली तो कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। अगले दिन उसका बैग मिला, फिर इंस्टाग्राम की चैटिंग देखकर शक हुआ कि वह किसी युवक के साथ चली गई है।
विज्ञापन

बाद में जब आलमारी देखी तो उनकी पत्नी की अंगूठी, चेन समेत अन्य जेवरात और 80 से 90 हजार रुपये नकद गायब मिले। आशंका है कि आरोपी के कहने पर भतीजी ही घर से गहने व रुपये ले गई थी।

आरोपी को नहीं जानता था छात्रा का परिवार
सैन्यकर्मी फूफा ने बताया कि भतीजी की मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। उसके पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि वह आरोपी हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक को नहीं जानते हैं। आरोपी और उनकी भतीजी कब संपर्क में आ गए, इसकी भनक तक नहीं लगी।
 

फौजी हर्षवर्धन सिंह ने की थी छात्रा की हत्या
प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के लखरावां गांव में जमीन में दफन मिली छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने पटियाला में तैनात आरोपी फौजी हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक कुमार (26) को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। उसकी शादी तय होने के बाद से छात्रा अपने साथ शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए शादी करने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत व डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि 10 नवंबर को कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली 11वीं की छात्रा स्कूल जाने के बाद से लापता हो गई थी। इसके बाद 15 नवंबर थरवई के लखरावां गांव के पास जमीन में दफन शव मिला था। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी पर बैग मिला। इसमें कॉपी-किताब के अलावा सिंदूर की डिबिया व शीशा था।
 

एक कॉपी पर दीपक नाम लिखकर उसके आगे मोबाइल नंबर लिखा था। इंस्टाग्राम की चैटिंग से भी सुराग मिले थे। घटना के बाद कैंट थाना क्षेत्र समेत अन्य चौराहों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बालसन चौराहे पर बाइक सवार आरोपी कैमरे में दिखा, उसके पीछे स्कूल ड्रेस में छात्रा बैठी थी। 
 

बाइक नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थरवई थाना क्षेत्र के गांव कुसुंगुर निवासी आरोपी दीपक को पुराना पुल मनसइता नदी के पास से दबोच लिया गया। घटना में प्रयुक्त फावड़ा, चाकू व बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है।  

30 नवंबर को आरोपी की होनी थी शादी
आरेापी ने पूछताछ में बताया कि वह पटियाला में ट्रेड गनर के रूप में कार्यरत है। 30 नवंबर को सोरांव थाना क्षेत्र की एक युवती से उसकी शादी होनी है, इसलिए वह आठ नवंबर से छुट्टी पर चल रहा है। उसने बताया कि छात्रा के मामा का घर उसके गांव कुसुंगुर के पास है। छात्रा के ममेरे भाई गांव के ही एक मैदान में दौड़ने आया करते थे। इसके बाद से वह छात्रा को जानने लगा था। करीब आठ माह पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई।
 

हत्या के बाद उसी के दुपट्टे से बांधे थे दोनों पैर
आरोपी की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार बाइक पर छात्रा को बिठाने के बाद वह कंपनी बाग गया। शाम पांच बजे तक साथ रहने के बाद उसे घटनास्थल पर ले गया। इसके बाद चाकू से उसकी हत्या कर दोनों पैर उसी के दुपट्टे से बांध दिया और फिर पास के मंदिर के पास रखे फावड़े की मदद से उसे जमीन में दफना कर फरार हो गया। छात्रा के बैग को घटनास्थल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर फेंक दिया।

छुट्टी से पहले ही रच ली थी हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथ एक चाकू लेकर आया था, उसका प्लान छात्रा को मारने का छुट्टी से पहले ही था। वह दिनभर छात्रा संग बैग में चाकू लेकर घूमता रहा। वारदात के बाद वह घर पहुंचा और रोजाना की तरह रहने लगा। उसने बताया उसे लगा ही नहीं था कि कभी भी छात्रा का शव परिवार को मिलेगा।
 
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर मोबाइल किया फॉरमेट
आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल बरामद किया। पता चला कि मोबाइल फॉरमेट हो चुका है। इंस्टाग्राम एप भी नहीं है। इसके बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम एप डाउनलोड किया तो डाटा रिकवर हो गया। पता चला कि आरोपी के पास छात्रा की भी इंस्टाग्राम आईडी और पासवर्ड भी था। पूछताछ में बताया कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उसने अपना मोबाइल फॉरमेट कर दिया था, ताकि किसी को इसकी भनक न लग सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें