फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रयाग पर घंटों नहीं रुकेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। लाइन खाली नहीं होने की वजह से प्रयाग स्टेशन पर अब गाड़ियां नहीं खड़ी होंगी। इतना ही नहीं ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। इलाहाबाद से प्रयाग स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण का काम पूरा हो गया। इस पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार ट्रेन चल सकेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत इलाहाबाद जंक्शन से फाफामऊ के बीच नौ किलोमीटर तक दोहरीकरण का काम होना है। इसमें इलाहाबाद से प्रयागराज के बीच चार किमी तक दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है। अब प्रयाग से फाफामऊ के बीच पांच किमी तक दोहरीकरण का काम इस वर्श के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सितंबर तक 1846 किमी विद्युतीकरण का लक्ष्य
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने शनिवार को केंद्रीय रेल विद्युतीकरणर संगठन (कोर) की बैठक में 100 दिन के लक्ष्य को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। अफसरों ने बताया कि सितंबर तक कुल 1816 रूट किलोमीटर विद्युतीकरण का लक्ष्य है। जुलाई तक कुल 346 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया जा चुका है। बैठक में कोर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आलोक गुप्ता, वीके वर्मा, कमलेश शुक्ला, अरुण कुमार, प्रमिला सिंह, डीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें