फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, बेरोजगारी चरम पर: उज्ज्वल

Mon, 14 Sep 2020 06:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में बोलते प्रदेश कांग्रेस सचिव उज्ज्वल शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कांग्रेस प्रदेश सचिव के पद पर मनोनयन के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे उज्ज्वल शुक्ला ने कहा है कि सूबे में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, बेरोजगारी चरम पर है। विकास के नाम पर फर्जी आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं। किसान, मजदूर, बेरोजगार अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। सूबे की भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर विफल है।
विज्ञापन


शहर के एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस ने प्रदेश सचिव का पद दिया है। मैं अपनी पार्टी के भरोसे पर खरा उतरूंगा। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं में नया जोश लाने का प्रयास करूंगा। भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुऐ कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को यूरिया की आवश्यकता है तो समितियों से खाद गायब है। सरकारी नौकरियों पर जिस तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है, उससे आजाद भारत में पहली बार बेरोजगारी का ग्राफ इतनी तेजी से नीचे आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की असलियत बताने के लिए गांव-गांव जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर डा. नीरज त्रिपाठी, डा. प्रशांतदेव शुक्ल, कपिल द्विवेदी, सुरेश मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें