फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के थे बैंक मैनेजर की हत्या करने वाले बदमाश

विज्ञापन
Pratapgarh was the crook who killed the bank manager - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
बैंक मैनेजर के एक हत्यारे की हुई पहचान
विज्ञापन

मानधाता का रहने वाला, अन्य के बारे में जुटाई जा रही जानकारी
लाखों का लोन पास करने को लेकर हुई थी एक व्यक्ति से तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मऊआइमा में बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की हत्या में शामिल चार बदमाशों में से एक की पहचान हो गई है। वह प्रतापगढ़ के मानधाता का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर यह बात भी सामने आई है कि मैनेजर की लाखों का लोन पास कराने को लेकर भी एक व्यक्ति से तनातनी हुई थी।
कालिंदीपुरम निवासी अनिल (50) इलाहाबाद बैंक की बांका जलालपुर शाखा में तैनात थे। शुक्रवार सुबह बैंक जाते वक्त बाइकसवार तीन युवकों ने सुबह 9.40 बजे के करीब मऊआइमा के मरखामऊ असरहा के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि घटना में कुल चार बदमाश शामिल थे। जिनमें से एक दूर ही खड़ा रहा। हालांकि हत्या के बाद वह तीनों साथियों के साथ ही भागा। पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि बदमाश दिवैनी होते हुए रामपुर बंसनी की ओर भागे। दरअसल ग्रामीणों ने भी घटना के वक्त के आसपास इस रास्ते से दो अपाचे बाइक पर सवार होकर चार युवकों को तेजी से जाते हुए देखा था। यह रास्ता प्रतापगढ़ के मानधाता की ओर जाता है। ऐसे में पुलिस ने जब वहां के बदमाशों बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि घटना में शामिल बदमाशों में से एक मानधाता का रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो पहले भी आपराधिक घटनाओं मेें इसका नाम आ चुका है। अन्य तीनों बदमाश भी उसके साथ ही देखे जाते रहे हैं। ऐसे में इस बात की भी बहुत संभावना है कि वह भी प्रतापगढ़ के ही रहने वाले हों। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मानधाता निवासी बदमाश की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि उन्होंने हत्या क्यों और किसके कहने पर की।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुई थी तनातनी
सूत्रों की मानें तो जांच में यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले मैनेजर का बड़ी राशि का लोन पास कराने को लेकर एक व्यक्ति से तनातनी हुई थी। दरअसल उसने मैनेजर पर काफी दबाव डाला कि वह उसका लोन पास कर दें। लेकिन आवेदक के अहर्ता न पूरी करने के कारण मैनेजर इसके लिए राजी नहीं थे। पुलिस अब उस व्यक्ति के बारे में पता लगाने ें जुटी है। शनिवार को भी बैंक पहुंचकर टीम ने हाल ही में लोन के लिए आवेदन करने वालों की लिस्ट मांगी। हालांकि फिलहाल उसे लिस्ट नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि लिस्ट मिलने के बाद एक-एक व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

रात में बैंककर्मियों से हुई पूछताछ
पुलिस सूत्रों की मानें तो शुक्रवार रात पुलिस ने मृतक मैनेजर के साथ काम करने वाले कई बैंककर्मियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। उनसे मैनेजर से जुड़े विवादों के बारे में पूछा गया। सूत्रों की मानें तो इस दौरान यह बात तो आई कि मैनेजर थोड़ा सख्त मिजाज के थे। हालांकि किसी रंजिश के बाबत जानकारी की बात से कर्मचारियेां ने इंकार कर दिया। हालांकि लोन पास कराने के बाबत तनातनी की बात बैंककर्मियों ने भी अपने बयान में स्वीकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें