चौक घंटाघर से अगवा युवती को जोगापुर में हाईवे पर अपहरणकर्ताओं द्वारा छोड़कर भागने के बाद जुटी भी?
- फोटो : PRATAPGARH
सुल्तानपुर जा रही युवती को दिनदहाड़े कार सवार ट्रांसपोर्टर ने लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। उसके चिल्लाने पर प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के पूरे पितई के पास कार से फेंककर भाग निकला। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी ट्रांसपोर्टर को देल्हूपुर में पकड़ लिया। घंटों पूछताछ के बाद युवती का मेडिकल कराकर आरोपी ट्रांसपोर्टर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा की रहने वाली युवती रविवार को अपने घर से सुल्तानपुर जाने के लिए टेंपो से शहर आ रही थी। वह सुल्तानपुर के दरियापुर स्थित एक संस्था में काम करती है। उसका आरोप है कि मकंदरूगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चौक घंटाघर के पास वह सुल्तानपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इस बीच कार सवार युवक आकर रुका।
उसकी कार में पीछे बैठा साथी उतर गया। कार सवार ने लिफ्ट देने का झांसा देकर उसे अगवा कर लिया। सुल्तानपुर की ओर कार न जाती देख उसने उतरने का प्रयास करते हुए कार का शीशा खोल दिया और चिल्लाने लगी। इस पर कुछ लोगों ने कार का पीछा कर लिया। पूरे पितई के पास युवक ने कार रोककर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आनन-फानन आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई। बाद में देल्हूपुर पुलिस ने आरोपी को कार समेत दबोच लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी मुजीब उर्फ इम्तियाज निवासी बेगमवार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ट्रांसपोर्टर है। पीड़ित युवती के हाथ में खरोंच आई थी। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस के कब्जे में है।
चौक घंटाघर से इसी कार में अगवा की गयी थी युवती।- फोटो : PRATAPGARH
चौक घंटाघर से युवती को अगवा करने का पुलसि द्वारा धराया आरोपी।- फोटो : PRATAPGARH