फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : सराफ की छेड़खानी से तंग महिला ने आग लगाकर दी जान

Sun, 27 Jun 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • पति रहता है परदेस में, रात में उधारी मांगने के बहाने घर में घुसा था आरोपी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहड़ौर इलाके में सराफ की छेड़खानी से त्रस्त विवाहिता ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृत्यु पूर्व महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका के जेठ की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोखताखाम निवासी रामशिरोमणि सूरत में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी माधुरी यादव ( 32) अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहती थी। शनिवार की रात वह घर में सो रही थी। इस बीच उसके कमरे से शोरशराबा व आग की लपटें उठती देख जेठ रामआसरे समेत आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। माधुरी गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। उसे सीएचसी कोहड़ौर फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया।

एंबुलेंस से प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलने के बाद रामशिरोमणि सूरत से चल पड़ा। अस्पताल में माधुरी ने मजिस्ट्रेट व पुलिस को बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि रामापुर के रहने वाले सराफ हेमंत सोनी से उसने झुमका उधार लिया था। रुपये मांगने के बहाने वह घर में घुस जाता था। उसके साथ छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार की रात भी वह जबरन घर में घुस गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसकी हरकतों से लोग उस पर उंगली उठाने लगे थे, जिससे प्रताड़ित होकर उसने आग लगा ली। 
विज्ञापन


सराफ अक्सर करता था छेड़खानी
रामशिरोमणि ने पहली पत्नी की बीमारी से मौत के बाद माधुरी से दूसरी शादी की थी। माधुरी के दो बच्चे हैं, जिनकी देखभाल उनकी बुआ कर रही है। परिवार के लोगों के अनुसार हेमंत अक्सर झुमके के रुपये मांगने के बहाने आता था। रुपये चुकता न करने पर वह माधुरी के साथ जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास करता था। उसकी मंशा सफल नहीं हो पा रही थी। उसकी हरकतों से तंग आकर माधुरी ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें