फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गई युवती से अश्लील हरकत, गाड़ी पर खींचने की कोशिश

Sun, 27 Jun 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
कैंट के द्रौपदी घाट के पास मंदिर गई युवती से छेडख़ानी की गई। एक युवक ने जबरन उसकी फोटो खींचने की कोशिश की और विरोध पर उसे गाड़ी पर खींचने की कोशिश की। मीरापुर निवासी युवती की मौसी कैंट में रहती हैं। युवती ने बताया कि शनिवार को वह मौसी व आसपास की अन्य महिलाओं संग द्रौपदी घाट पर स्थित मंदिर गई थी। मौसी व अन्य महिलाएं जल लेने के लिए घाट की ओर चली गईं जबकि वह मंदिर पर ही बैठी रही।
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक पहुंचा और उसकी  फोटो खींचने लगा। विरोध पर अश्लील हरकत की और हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग निकला। जिसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर शिकायत की। कुछ देर बाद उसने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी लेकिन देर रात तक मुकदमा नहीं दर्ज हो सका। मामले में कैंट इंस्पेक्टर पहले तहरीर न मिलने की बात कहते रहे। बाद में कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें