उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह बोलेरो की चपेट मे आने से एक छात्र की मौत हो गई, जिससे उसके साथियों के बीच आक्रोश फैल गया। घटना से गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनिगौं के पास की है। बताया गया कि मृतक छात्र संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजलीपुर बनगढ़वा गांव का रहने वाला था।