युवक को पिटाई के बाद घसीटकर ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छेड़छाड़ करने पर आरोपी को पीटने और जंगल में फेंक देने का मामला सामने आया है। कुंडा कोतवाली के पुरानी बाजार की रहने वाली किशोरी शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक आनंद साहू ने उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।
इससे आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद सब लोग उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गए और फेंक दिया।
पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया है। इस मामले में किशोरी के पिता और पिटाई से घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।