फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: घर में रखा कीटनाशक खाने से एक बच्चे की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
आसपुर देवसरा के गोदल पट्टी गांव में कीटनाशक दवा खाने से बीमार बच्चा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के गोदलपट्टी गांव में तीन बच्चे घर में रखा कीटनाशक खाने से बीमार पड़ गए। परिजन उन्हें आननफानन में प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव में यह चर्चा फैली तो भयभीत परिजन बच्चे की मौत बुखार से बताने लगे। जबकि इलाज कर रहे चिकित्सक ने मौत का कारण जहरीला पदार्थ बताया है। सूचना पाकर आसपुर देवसरा पुलिस गांव पहुंची और घटना की जांच की।
देवसरा इलाके के गोदलपट्टी गांव निवासी समरजीत के बेटे खेसारी (4), सूरज (6) व उसके भाई मिथुन की पुत्री निशा (5) ने सेामवार को घर में रखा कीटनाशक अनजाने में खा लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां खेसारी की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जबकि दोनों बीमार बच्चों का अभी भी इलाज चल रहा है। गांव में बच्चों की मौत की चर्चा फैली तो आसपुर देवसरा पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। परिजनों ने बुखार से मौत होने की बातकहर पुलिस को लौटा दिया।

आसपुर देवसरा के गोदल पट्टी गांव में कीटनाशक दवा खाने से बच्चों के बीमार होने पर जांच करती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें