फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहाते समय तालाब में डूबने से सगे भाइयों की मौत

Wed, 15 Jul 2020 07:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डूबना
विज्ञापन

फतनपुर इलाके में बुधवार को तालाब में नहाने के दौरान एक ही परिवार के चार बालक डूबने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सभी को बाहर निकाला। आननफानन में सभी को उपचार के लिए सीएचसी गौरा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। उनके चचेरे दो भाइयों की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलने पर घर में कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन


जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर निवासी अरुण सिंह का जिले की सीमा पर खेत है। बुधवार को उनके खेत में धान की रोपाई हो रही थी। वह अपने चार पौत्रों के साथ खेत पर काम करने आए थे। रोपाई के दौरान खेत में काम करते समय सभी कीचड़ से सराबोर हो गए।

Demo pic
चारों बच्चे खेत के बगल फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह गांव स्थित भावा तालाब में हाथ-पैर साफ करने की बात कहकर वहां से निकले। तालाब के करीब पहुंचकर सभी बच्चे नहाने लगे। इस दौरान उमंग (10) पुत्र आशीष सिंह तालाब में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए चचेरा भाई कार्तिक (10) पुत्र अजय पानी में कूद पड़ा। वह भी डूबने लगा। यह देख कार्तिक के छोटे भाई सोम (8) ने भी तालाब में छलांग लगा दी। वह भी तालाब में डूबने लगा।

शोर मचाते हुए युवराज (8) पुत्र आशीष सिंह भी तालाब में कूद गया। शोरशराबा सुनकर धान की रोपाई कर रहे अरुण सिंह समेत अन्य लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पानी में डूबे रहे सभी बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला।

आनन-फानन में बच्चों को लेकर परिजन सीएचसी गौरा पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उमंग व युवराज को मृत घोषित कर दिया। कार्तिक व सोम की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को एसआरएन भेज दिया। दो सगे भाइयों की मौत की खबर से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

drown

लॉकडाउन में परिवार के साथ आए थे घर

जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर निवासी अरुण सिंह के बेटे अजय सिंह व आशीष सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन के चलते दोनों भाई अपने परिवार के साथ घर आ गए थे। खेती-किसानी में सभी हाथ बंटा रहे थे। मृतक उमंग कक्षा पांच का तो युवराज कक्षा तीन का छात्र था।


भीलमपुर में पसरा मातम

जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर में दो सगे भाइयों की मौत की खबर से कोहराम मच गया। परिवार के लोग बिलखते रहे। सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें