फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: युवक ने लाठी-डंडे से पीटकर की बड़े भाई की निर्मम हत्या, डर से घर में छुपे परिजन

Sat, 28 Dec 2019 09:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh crime news - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जादू-टोने के शक में छोटा भाई अपने ही परिवार की जान का दुश्मन बन गया और उसने सगे भाई को लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जान बचाने के लिए भाई की पत्नी घर से भाग निकली। मामले में पुलिस ने मृतक की भतीजी को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के वीरभद्रपुर निवासी रामआसरे (50) का छोटे भाई राजू से विवाद चल रहा था। राजू को शक था कि रामआसरे ने उसके बेटे मंजेश पर टोना-टोटका कर रखा है। इसे लेकर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दोनों के बीच विवाद हुआ था। गांव के लोगों के बीचबचाव पर मामला शांत हो गया। शुक्रवार की रात रामआसरे परिवार के लोगों के साथ घर के भीतर सो रहा था। रात करीब 11.30 बजे छोटे भाई राजू ने अपने बेटे विपिन, पत्नी अनारकली व बेटी अंजली के साथ रामआसरे के घर पर धावा बोल दिया। जान बचाने के लिए रामआसरे मकान की छत पर चढ़ गया। उसकी पत्नी रामपियारी घर से बाहर भाग निकली।

आरोप है कि इस बीच राजू अपने परिवार के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर रामआसरे को मार डाला। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में रामपियारी की तहरीर पर पुलिस ने भाई राजू, भयाहू अनारकली, भतीजे विपिन और भतीजी अंजली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लालगंज कोतवाल ने बताया कि आरोपी की बेटी अंजली को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि राजू को इस बात की शंका थी कि उसका बड़े भाई रामआसरे ने उसके बेटे पर टोटका कर रखा है, जिसके चलते उसकी तबीयत हमेशा खराब रहती है। फिलहाल राजू समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें