फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: गेट पर की तालाबंदी, नहीं दिया अधिकारियों को प्रवेश

विज्ञापन
पट्टी तहसील में मांगो को लेकर तालाबंदी करते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोतवाल के विरोध में चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को समाधान दिवस होने के कारण पहले पहुंचे अधिवक्ताओं ने गेट पर ताला डाल दिया और अधिकारियेां के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। मंगलवार को समाधान दिवस होने के कारण तहसील के अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान वकीलों के साथ उनकी झड़प हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन कोतवाल के विरोध में जारी रखा और समाधान दिवस होने के कारण तहसील गेट पर ताला जडक़र नारेबाजी करने लगे। इस बीच एसडीएम डीपी सिंह व सीओ नवनीत कुमार नायक अधिवक्ताओं के बीच में पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन अधिवक्ता कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। आधा घंटा तक प्रशासनिक अधिकारी बराबर प्रयास करते रहे कि गेट का ताला खुल जाए।
जिससे समाधान दिवस संपन्न हो सके, लेकिन अधिवक्ता कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान सीओ से अधिवक्ताओं की झड़प हो गई। गेट के बाहर खड़े अधिवक्ता झड़प के बाद गेट के भीतर जाकर नारेबाजी करने लगे। बात न बनते देखकर तहसील के प्रशासनिक अधिकारी कोतवाली परिसर में जाकर बैठ गए और समाधान दिवस का आयोजन शुरू कराने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण तहसील में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर रबी सिंह, अभिषेक शुक्ल, अमित चौरसिया, उमेश तिवारी, दिनेश सिंह, समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें