फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर का सीमांकन पूरा, हाईकोर्ट को सौपेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। बांध स्थित लेटे हनुमान मंदिर परिसर की नापजोख और सीमांकन का काम मंगलवार को पूरा कर लिया गया। सेना, प्रशासनिक अफसरों के साथ दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की मौजूदगी में टाउन प्लानर ने टीम संग सीमांकन किया। हाईकोर्ट के निर्देश पर किए गए सीमांकन की रिपोर्ट पीडीए अगली तिथि पर कोर्ट में ही देगा।
विज्ञापन

संगम और परेड क्षेत्र में सेना अतिक्रमण अभियान चला रही है। कई पुराने निर्माण ध्वस्त किए गए। चर्चा हनुमान मंदिर परिसर में हुए निर्माण ध्वस्त किए जाने की भी रही। कार्रवाई होती इससे पहले हनुमान मंदिर प्रबंधन ने पूर्व में दाखिल याचिका का हवाला देते हुए मंदिर परिसर की नापजोख कराने का अनुरोध अदालत से किया था।
हाईकोर्ट के निर्देश पर पीडीए को हनुमान मंदिर परिसर का सीमांकन करने का जिम्मा दिया गया। पीडीए ने टाउन प्लानर के नेतृत्व में तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित कर पहले नापजोख फिर सीमांकन कराया। पीडीए ने मंदिर प्रबंधन को आवंटित स्थल पर निर्माण का विवरण भी तैयार किया है।
विज्ञापन

पीडीए सचिव दयाराम के मुताबिक हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में बांध स्थित हनुमान मंदिर परिसर का सीमांकन कराया गया है। निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसकी विस्तृत रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।
प्रसाद की दुकानों, कार्यालय,
बैठक की भी कराई पैमाइश
पीडीए ने हनुमान मंदिर परिसर में प्रसाद, माला आदि की दुकानों के साथ मंदिर कार्यालय, बैठक की भी पैमाइश कराई है। बताते हैं कि मंदिर परिसर में महंत की बैठक कक्ष, प्रसाद की दो दुकानों सहित दो अन्य निर्माण आपत्ति की जद में हैं। मंदिर प्रबंधन दावा है कि परिसर के निर्माण वैध और पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें