फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Crime : शादी में डांस के विवाद को लेकर होमगार्ड के इकलौते बेटे की हत्या, बरात में मची भगदड़

Thu, 06 Jun 2024 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अंतू थाना क्षेत्र के कुंआ गांव से बीतीरात एक बरात कोतवाली देहात इलाके के रायपुर कला गांव में गई थी। द्वारपूजा के दौरान डांस को लेकर बराती और घरातियों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में रोहित सरोज, नीरज और धीरज घायल हो गए।
विज्ञापन
रोहित। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात के रायपुर कला में बुधवार की रात शादी के दौरान डीजे पर डांस करने के विवाद में मारपीट के दौरान होमगार्ड के इकलौते बेटे की हत्या कर दी गई। मारपीट में उसके परिवार के दो युवक भी घायल हुए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दूल्हे के भाई समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गड़वारा के कुआं निवासी सीताराम सरोज के बेटे जीतेंद्र सरोज की बुधवार को रायपुर कला राम प्रसाद के घर बारात गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हा जीतेंद्र के ननिहाल से भी लोग आए थे। द्वारपूजा के पहले बरातियों के बीच डीजे पर गाने लेकर तकरार हुई। इसके बाद द्वारपूजा होते हुए समय डांस करने को लेकर फिर बराती भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई। जिसमे कुआं निवासी 21 वर्षीय नीरज सरोज घायल हो गया।

खाना खाने के बाद बढ़ा विवाद

कन्या पक्ष के लोगों ने किसी तरह सभी को समझाबुझाकर शांत कराते हुए सभी को खाना खाने के लिए भेजा। उधर घायल नीरज को लेकर लोग उपचार के लिए चले गए। भोजन करने के बाद जनवासा लौट रहे बरातियों के बीच फिर कहासुनी होने लगी। परिवार के नीरज को अस्पताल में भर्ती कराकर लौटे कुआं निवासी होमगार्ड रामकुमार सरोज के इकलौते 22 वर्षीय बेटे रोहित सरोज के सिर पर हमलावरों ने छप्पर के थून से प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए परिवार के 20 वर्षीय धीरज दौड़ा तो हमलावरों ने उसे भी मारा।

यह देख लोग चीखते चिल्लाते भागने लगे। घरातियों के प्रयास से मारपीट बंद हुई तो आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने बारात में शामिल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

नगर कोतवाली के भंगवा में दबिश देकर कुछ लोगों को उठाया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने भंगवा के रहने वाले दूल्हे के ननिहाल के रहने वाले राहुल सरोज, गोलू सरोज, मोनू उर्फ सचिन सरोज व चार पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिजन चाचा के आने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार की बात कर रहे हैं।

संगीनों के साये में हुई शादी, आक्रोश देख दूल्हन की नहीं कराई गई विदाई

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में जीतेंद्र व पिंकी की शादी कराई। रोहित की हत्या से उसके परिजन संग आसपास के लोगों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दुल्हन की विदाई कराने से मना कर दिया। दूल्हे को भी वहीं रहने के लिए कहा। वहीं पुलिस ने दूल्हे के दो भाइयों को भी पूछताछ के लिए उठाया है। घटना के बाद गांव में तनाव भी बना है।

उठा रोहित तोहार बहिनिन अब केका राखी बंधिहय

नगर पंचायत गड़वारा के कुआं निवासी रामकुमार होमगार्ड जवान हैं। वह मौजूदा समय में पीआरवी की जीप चलाते हैं। इकलौते बेटे रोहित की पड़ोसी जीतेंद्र से दोस्ती थी। जिसके चलते वह कई दिनों से बारात में जाने के लिए तैयारी कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद रोहित का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इकलौते भाई रोहित के शव से लिपटकर बहन पूजा देवी, रोली व काजल रोती बिलखती रहीं। मां ममता रोते हुए कहती रही कि उठा रोहित तोहार बहिनिन अब केका राखी बंधिहय। यह सुनते ही वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू बहता रहा।
विज्ञापन

मोबाइल बना बहाना, माैत खींच ले गई रोहित को दोबारा

 
द्वारपूजा के दौरान डांस को लेकर हुई मारपीट में होमगार्ड राजकुमार के परिवार के नीरज सरोज को चोट लग गई। जिसे उपचार के लिए रोहित समेत अन्य लोग लेकर मेडिकल कॉलेज आए। इलाज के बाद रोहित अपना मोबाइल लेने के लिए फिर रायपुर जाने लगा। उसे नीरज समेत परिवार के अन्य लोग रोकते रहे लेकिन वह किसी परिचित से मोबाइल लेकर लौटने की बात कहते हुए बाइक लेकर चला गया। इसके बाद वहां फिर हुई मारपीट में दूल्हे के रिश्तेदारों ने रोहित की हत्या कर दी। बरातियों के बीच तार राउंड मारपीट हुई थी। पुलिस ने मोबाइल में कैद मारपीट करने वाले कड़ा पहने युवक को भी हिरासत में ले लिया। उसने घटना के बाद कड़ा छिपाकर बैग में रख लिया था। कर्रा करने के बाद उसने घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी दी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें