फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: 166 रंगरूट बने सिपाही

विज्ञापन
पुलिस लाइन में पास आऊट परेड में बोलते मुख्य अतिथि डीआईजी केपी सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
फोटो-पुलिस लाइन में सोमवार को प्रशिक्षु आरक्षियों का दीक्षांत समारोह हुआ। डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह, एसपी अभिषेक सिंह ने परेड की सलामी ली। इसके बाद प्रशिक्षुओं को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षुओं का सम्मानित किया गया। पुलिस भर्ती सेवा बोर्ड से पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के लिए 166 आरक्षी भेजे गए थे।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को पुलिस लाइन में 6 माह प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया। डीआईजी ने सलामी लेने के बाद आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। परेड में प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर आने वाले वाली टोली के कमांडर व जवानों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण देने वाले टीचरों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आरक्षियों द्वारा झांकियां निकाली गईं। मुख्य अतिथि डीआईजी केपी सिंह ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से काम करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाना तथा कानून का राज कायम रखना हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है।
नव आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इस समारोह के बाद समाज में आप नई भूमिका में होंगे। पुलिस विभाग में सिपाही रीढ़ की हड्डी की तरह होता है। पूरा विभाग उसी पर टिका हुआ है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि छह माह के प्रशिक्षण में इन नव आरक्षियों को अत्याधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई की यहां से प्रशिक्षण लेकर निकले जवान पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सकारात्मक दिशा में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी, सीओ लाइन आलोक सिंह, सीओ सिटी अभय पांडेय, सीओ पट्टी नवनीत नायक, सीओ सदर अरविंद वर्मा समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
डीआईजी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण
आरक्षी परेड दीक्षांत समारोह संपन्न होने के बाद डीआईजी केपी सिंह ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान सई कांप्लेक्स के बगल निर्माणाधीन भवन की जांच के बाद साफ-सफाई व मेस की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

पुलिस लाइन में पास आऊट परेड में शपथ लेते रंगरूट।- फोटो : PRATAPGARH

पुलिस लाइन में पास आऊट परेड करते रंगरूट।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें