फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुखी के सात प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम

Sun, 07 Feb 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन पत्र भरने वाले 57 प्रत्याशियों में सात ने शनिवार को अपना नाम वापस ले लिया। प्रतापपुर से पुनीत पांडेय पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं जबकि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान फूलपुर में एक पर्चा शुक्रवार को ही खारिज कर दिया गया था। ऐसे में प्रतापपुर को छोड़ अन्य 19 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख के लिए कुल 48 प्रत्याशियों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। मतदान 10 फरवरी को दिन में 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा और तीन बजे के बाद मतगणना शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि शनिवार को सात प्रत्याशियों के नाम वापस लिए जाने के बावजूद अन्य किसी ब्लॉक में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति नहीं आई, क्योंकि सात ब्लॉकों से एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया और इन ब्लॉकों में नामांकन कराने वालों की संख्या तीन या उससे अधिक है। कोरांव ब्लॉक से प्रमुखी का पर्चा दाखिल करने वाली इंदु देवी, बहादुरपुर से दीप्ति यादव, सैदाबाद से प्रमोद कुमार, जसरा से शालिनी, फूलपुर से सुनीता देवी, शंकरगढ़ से मनोरमा सिंह और होलागढ़ से शिखा ने अपने नाम वापस लिए। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मेजा में दो, उरुवा में दो, बहरिया में चार, कोरांव में तीन, जसरा में दो, बहादुरपुर में तीन, सैदाबाद में तीन, कौंधियारा में तीन, करछना में दो, मऊआइमा में चार, कौड़िहार में दो, सोरांव में दो, हंडिया में दो, मांडा में चार, फूलपुर में दो, शंकरगढ़ में दो, चाका में दो और होलागढ़ में दो प्रत्याशियों के बीच ब्लॉक प्रमुख के लिए फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें