फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद तिवारी बोले : इलेक्शन कमीशन अपनी निष्पक्षता प्रमाणित करे, राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे

Sun, 10 Aug 2025 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों का मामला तूल पकड़ जा रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लंबी लड़ाई की तैयारी में है। रविवार को राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी, कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों का मामला तूल पकड़ जा रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लंबी लड़ाई की तैयारी में है। रविवार को राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता की। प्रमोद तिवारी ने कहा है कि सोमवार 11 अगस्त को पूरा विपक्ष संसद भवन से निर्वाचन आयोग तक मार्च करेगा। 

विज्ञापन


इसमें सभी सांसद शामिल होंगे, ये हमारा हक अधिकार है। भाजपा इसे रोकने की कोशिश न करे। प्रमोद तिवारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के पास जाकर हम कहेंगे ये पेपर, सबूत, तथ्य हैं, ये आप ही के हैं। अब हमें डाक्यूमेंट दें, डेटा उपलब्ध कराएं। अब आप हमें राहुल गांधी की बातों का जवाब दें। प्रमोद तिवारी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन के पास एक शानदान मौका होगा कि संपूर्ण विपक्ष के नेता उनके दरवाजे पर होंगे।

इलेक्शन कमीशन को चाहिए कि वह पूरा डेटा दे, स्पष्टीकरण दे। उन्होंने कहा कि ये जो कुहासा, अंधेरा, जो चोरी पकड़ी गई है उसका स्पष्टीकरण देना होगा। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन चाहे तो हर दल से दो या तीन सांसद को बुला ले और सबकुछ साफ कर दे। वहीं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर में हुए सीज फायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर प्रधामंत्री से हिम्मत दिखाकर सच बोलने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय प्रकाश, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद, संजय तिवारी, मनोज पासी, राकेश पटेल, मोहम्मद हसीन, दीपचंद्र शर्मा, शकील अहमद सहित आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें