फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : कई विद्यालयों में नहीं हुआ प्रैक्टिकल, यूपी बोर्ड ने 16 तक बढ़ाई तिथि

Sun, 09 Feb 2025 09:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट की पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी तक आयोजित की गईं थीं। इस दौरान तमाम विद्यालयों में परीक्षकों के न पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट की पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक से आठ फरवरी तक आयोजित की गईं थीं। इस दौरान तमाम विद्यालयों में परीक्षकों के न पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। वहीं, कई परीक्षकों ने ऐप के माध्यम से पोर्टल पर प्रयोगात्मक परीक्षा के नंबर भी अपलोड नहीं किए। ऐसे में यूपी बोर्ड ने पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 16 फरवरी तक विस्तारित कर दी है।

पहले चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी व गोरखपुर मंडल के जिलों में परीक्षाएं आयोजित की गईं थीं। वहीं, नौ फरवरी से आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन व बस्ती मंडल के जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू करा दी गईं हैं, जो 16 फरवरी तक चलेंगी।इंटरमीडिएट के 53 विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में कुल 19481 परीक्षक लगाए गए हैं।

विज्ञापन


पहले चरण में 9977 व दूसरे चरण में 9504 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी एवं गोरखपुर के अपर सचिवों को पत्र जारी कर कहा गया है कि कई परीक्षकों ने प्रथम चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अंक अपलोड नहीं किए हैं।

जनपदों द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि प्रथम चरण में कुछ विद्यालयों में परीक्षक के समय से उपस्थित न होने के कारण परीक्षा सम्पन्न नहीं कराई जा सकी है। सचिव ने निर्देश दिए है कि प्रथम चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि दिनांक 16 फरवरी तक विस्तारित कर दी गई है। परीक्षकों द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा सम्पन्न कराते हुए प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत परीक्षार्थियों के अंक परिषद के पोर्टल पर अपलोड करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

जिलों को भेजे गए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र

यूपी बोर्ड की 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र यूपी बोर्ड ने सभी जनपदों को प्रेषित कर दिए हैं। ये प्रवेश पत्र विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन भी अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों को प्रवेश पत्र न मिलने की स्थिति में प्रधाचानार्य प्रवेश पत्रों को ऑनलाइन डाउनलोड करते हुए उसका सत्यापन करके परीक्षार्थियों को समय से उपलब्ध करा दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें