करनाईपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव करते विद्युत उपभोक्ता और ग्रामीण
बहरिया क्षेत्र के अतनपुर गांव में कई दिनों से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने करनाईपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर सड़क पर खड़े होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बार-बार खराब हो जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। ग्रामीणों ने गांव की आबादी को देखते हुए 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस मौके पर दिनेश सरोज, अनुपम पटेल, सुल्तान मुलायम सरोज, राकेश सरोज मौके पर उपस्थित रहे। जेई बृजेश कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों को 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही लगाया जाएगा।