फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गैस सिलिंडर लदे ट्रक के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Wed, 24 Jun 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरांव। मृतक रविन्द्र राय, फ़ाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तरांव गांव में गैस लोडिंग व अनलोडिंग करने वाले एक मजदूर की सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

रविंद्र राय पुत्र जंग बहादुर (25) निवासी तरांव गांव में ही स्थित जेबी इंडेन गैस एजेंसी में मजदूरी करते थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे एक ट्रक सिलिंडर लोड होकर गोदाम पहुंचा था। रविंद्र ट्रक को साइड बता रहा था। इस दाैरान ट्रक और सिलिंडरों के बीच वह फंस गया और ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक को गोदाम पर ही खड़ा करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें