फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कटहरा में 20 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में खराबी आने से दरियाबाद के कटहरा में बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे बिजली कट गई। जो शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे बहाल हो सकी। करीब 20 घंटे तक लोगों को पीने के पानी के साथ अन्य दुश्वारियां हुईं। इस दौरान लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता लवकुश कुमार ने बताया कि कटहरा में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जगह न होने की वजह से ट्रॉली ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर करीब साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
वहीं, झलवा में सुबह करीब छह से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जेई हरिनाथ पाल ने बताया कि कंट्रोल पैनल में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

गऊघाट उपकेंद्र के बलुआघाट में अंडरग्राउंड केबल की एमसीबी की मरम्मत के चलते दोपहर करीब 12 से 1:30 बजे तक एक ट्रांसफार्मर की आपूर्ति प्रभावित रही। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
कटरा में केबल फाल्ट के कारण दोपहर करीब तीन से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोहबतियाबाग में पेड़ काटने के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें