फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से बिजली लाइनें प्रभावित, खंभे और तार गिरे

Wed, 19 Aug 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस के बिजली उपकेंद्र फतेहपुर कायस्थान क्षेत्र के मुहिउद्दीनपुर गांव में बारिश के दौरान बिजली लाइनें प्रभावित होने से कई खंभे और तार गिर गए। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लगातार बारिश के बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए खंभे को दोबारा खड़ा किया गया और क्षतिग्रस्त एचटी लाइन को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान इसरार अहमद ने बताया कि बारिश के कारण बिजली के खंभे और तार गिरने से गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विभागीय कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए देर शाम तक लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी। लाइनमैन मंगला सिंह यादव ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बीच एचटी लाइन बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद कर्मचारियों ने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मरम्मत कार्य पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें