फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जलभराव और मुसीबत, घरों में कैद जिंदगी

Wed, 19 Aug 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
भारतगंज। नगर के विभिन्न स्थानों पर बरसात से हुई दिक्कत का निरीक्षण करते तहसीलदार मेजा यमुना प्र
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश ने जल निकासी के दावों की हवा निकाल दी। जलनिकासी न होने से लोगों के घरों में पानी घुस आया और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई।
विज्ञापन



हजियाना मोहल्ला और तीन बत्ती चौराहे पर स्थित दुकानों एवं घरों में पानी भरने से हाहाकार की स्थिति रही। लोगों ने बाल्टी और मोटर लगाकर पानी निकालने की कोशिश की। नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों पर सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। जेसीबी से नालों की सिल्ट निकलवाई जा रही है।
समस्या के स्थायी समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर फंड की मांग की गई है। करछना में संपर्क मार्गों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करनाईपुर में घरों के आसपास जलभराव होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घर में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

लालगोपालगंज के किसानों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था न होने से जहीदपुर, कलेक्टरगंज, अइलहवा सहित कई गांवों में जलभराव हो गया। जहीदपुर मोहल्ले में तालाब ओवरफ्लो होने पर नगर पंचायत को पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ा। बारा की असरवई ग्राम पंचायत में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान रहे।
आनापुर में बारिश का पानी घरों के आसपास और रास्तों पर जमा हो गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। ग्रामीण संदीप सोनी व रामनरेश ने बताया कि गांव में नाली और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल यही समस्या सामने आती है।
विज्ञापन


भारतगंज में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त
बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। महुआरी खुर्द, राजापुर, केवलपुर गांव में दिनभर आवाजाही ठप रही। मामले की शिकायत समाजसेवी रवि भूषण द्विवेदी ने तहसीलदार मेजा से की। इसके बाद तहसीलदार यमुना प्रसाद वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें