फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर बॉक्स में डाला तेजाब

Tue, 03 May 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड चार में सोमवार को कुछ युवकों ने टेंडर बॉक्स में तेजाब डाल दिया। बॉक्स में विभिन्न कार्यों के लिए छह करोड़ के टेंडर फार्म डाले गए थे। युवक पीले रंग के पॉलीथिन के लिफाफे में तेजाब भरकर लाए थे। तेजाब पड़ते ही टेंडर बॉक्स से धुआं निकलने लगा और दुर्गंध आने लगी। मौके पर हड़कंप मच गई। कर्मचारियों के दूसरे ठेकेदारों और उनके लोगों ने आनन-फानन में टेंडर बॉक्स को पलट दिया। तेजाब पड़ा टेंडर बॉक्स खुलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारी दूसरे लोग हल्का झुलस भी गए।
विज्ञापन


निर्माण खंड चार के अंतर्गत फूलपुर, सोरांव, हंडिया एवं फाफामऊ में छोटी-बड़ी कई सड़कों का निर्माण कराया जाना है। यह कार्य पांच लाख, छह लाख, 10 लाख, 20 लाख, 50 लाख और 80 लाख रुपये का है। इसके लिए सोमवार को निर्माण खंड चार के कार्यालय में टेंडर डालने की तिथि निर्धारित की गई थी। टेंडर डालने के लिए तीन बॉक्स रखे गए थे। टेंडर डालने का काम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। बड़ी संख्या में ठेकेदार या उनके प्रतिनिधियों ने टेंडर भी डाले। एक टेंडर बॉक्स भर गया तो ठेकेदार दूसरे बॉक्स में भी लिफाफा डालने लगे। इसी दौरान चार युवक आए और उन्होेंने पीले कलर के दो लिफाफे के अंदर पॉलीथिन के पैकेट में भरकर लाया गया तेजाब टेंडर बॉक्स में डाल दिया। बॉक्स में तेजाब जाते ही दुर्गंध आने लगी और धुआं फैलने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बॉक्स को पलट दिया गया। इससे बॉक्स का ढक्कन खुल गया।

उसमें डाला गया तेजाब कार्यालय में फैल गया। तेजाब के छींटे पड़ने से कई लोग हल्का झुलस भी गए। सूचना पर मौके पर विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए। किसी तरह से तेजाब भरे दूसरे लिफाफे को हटा दिया गया। तेजाब डालने वाले युवक कौन थे, यह विभाग के लोग नहीं बता सके। सूत्रों के मुताबिक आरोपी सत्ता पक्ष के बागी लोग हैं, जिन्हें बड़े नेताओं के दबाव में टेंडर नहीं मिल पाने का अंदेशा था। उन्हीं के लोगों ने यह कृत्य किया। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता डॉ. हंसराज सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें