फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में 40 पर पहुंचा आलू, चीनी से महंगा गुड़

Tue, 25 Aug 2020 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Potato - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पहले प्याज और उसके बाद टमाटर के बढ़ते दाम में लगाम लगने के बाद अब आलू ने जोर पकड़ लिया है। लॉकडाउन के दौरान 15 से 20 रुपये किलो तक में बिकने वाले आलू के दाम 40 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। आलू के अलावा हरी सब्जियों के दाम में भी आग लगी हुई है। इस बीच सरसों के तेल, रिफाइंड के दाम में भी वृद्धि हुई है। गुड़ चीनी से महंगा हो गया है। गुड़ 60 रुपये किलो तो चीनी 40 से 42 के रेट पर बिक रही है।

विज्ञापन

jaggery
इधर, कुछ दिनों से आलू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। फुटकर बाजार में आलू 50 से 60 रुपये में ढाई किलो आसानी से लोगों को मिल जा रहा था। लेकिन इस बीच आलू ने ऐसी तेजी पकड़ी कि वह अब 100 रुपये में ढाई किलो मिल रहा है। मुंडेरा थोक मंडी में भी आलू का दाम 28 से 30 रुपये किलो पहुंच गया है। जबकि देसी आलू का दाम 22 से 26  रुपये किलो तक है। मुंडेरा मंडी के थोक व्यापारी सतीश कुशवाहा ने बताया कि कोल्ड स्टोर से अगर सप्लाई सही हो जाए तो आलू के दाम गिरने तय हैं।

सब्जी की दुकान - फोटो : अमर उजाला

मंडी में सब्जियों की भरमार, फुटकर में मनमानी

शहर की तमाम फुटकर मंडियों में सब्जियों के ज्यादा दाम ज्यादा वसूले जा रहे हैं। फुटकर बाजार में जहां भिंडी 40 रुपये किलो में बिक रही है तो वहीं मुंडेरा मंडी में इसका रेट 10 से 12 रुपये  किलो ही है। नेनुआ भी मंडी में 10 से 12 रुपये  किलो में उपलब्ध है। मंडी में प्याज का रेट भी 10 से 15 रुपये किलो के बीच में ही है। उधर, फुटकर में हरी सब्जियों की बात की जाए तो परवल, नेनुआ आदि के दाम 40 से 60 रुपये किलो के बीच में है। मुंडेरा थोक मंडी में टमाटर भी 25 से 30 रुपये किलो में उपलब्ध है।

रिफाइंड ऑयल

10 रुपये लीटर बढ़ गया रिफाइंड और सरसों का तेल

सरसों के तेल और रिफाइंड के दाम में दस रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। थोक में रेट बढ़ने के बाद फुटकर में भी सरसों का तेल जो पहले 120 रुपये में था वह अब 130 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह रिफाइंड 110 से बढ़कर 120 रुपये लीटर हो गया है। इस बीच गुड़ का रेट चीनी के मुकाबले ज्यादा हो गया है। फुटकर में गुड़ 35 से 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जबकि चीनी 40 से 42 रुपये किलो ही बिक रही है। फुटकर व्यापारी प्रमिल केसरवानी ने बताया कि आटा, मैदा, सूची के दाम अभी स्थिर है।
विज्ञापन

तेल, काला चना, मूंग, दाल चना, अरहर, मलका, मसूर, की दाल 20 फीसदी जबकि उड़द, राजमाह की दाल के दाम दस फीसदी गिर गए हैं।

अरहर की दाल भी चढ़ी, फुटकर में रेट 90 से 100 रुपये

इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने बताया कि अरहर की दाल के थोक एवं फुटकर में इस दौरान दाम बढ़े हैं। फुटकर में अरहर दाल जो अधिकतम 90 रुपये किलो में बिक रही थी वह अब 100 रुपये किलो तक हो गई है। सतीश केसरवानी ने बताया चना एवं उड़द की दाल के दाम अभी स्थिर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें